LIVE फेसबुक पर आया अमृतपाल, जानें अपने बचाव में क्या कहा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

चंडीगढ़। अमृतसर में सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं। हरमंदिर (Amritpal) साहिब परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चर्चा है कि ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह श्री अकाल तख्त साहिब से मीडिया के सामने पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं। वहीं अमृतपाल फेसबुक पर लाइव आया है। वह अपने आप को बेगुनाह बता रहा है।

हरमंदिर साहिब परिसर के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा, अमृतपाल सिंह के आने की आशंका | Amritpal

अमृतसर। अमृतसर में सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं। हरमंदिर साहिब परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चर्चा है कि ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह श्री अकाल तख्त साहिब से मीडिया के सामने पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं।

क्या है मामला

दरअसल, पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने चिंता जताई है कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह मीडिया के सामने स्वर्ण मंदिर में सरेंडर करने की तैयारी कर रहा है। पंजाब पुलिस को डर है कि अमृतपाल दरबार साहिब में घुसने की कोशिश कर सकता है और श्री अकाल तख्त साहिब जा सकता है और फिर मीडिया की मौजूदगी में सार्वजनिक रूप से आत्मसमर्पण करने का इरादा कर सकता है।

जांच एजेंसियां ​​भी हाई अलर्ट पर

सूत्रों के मुताबिक इस इनपुट को ध्यान में रखते हुए हरमंदिर साहिब परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब पुलिस के अलावा जांच एजेंसियां ​​भी हाई अलर्ट पर हैं। अमृतपाल सिंह की तलाश के लिए पंजाब के कई इलाकों में बीती रात से सर्च आॅपरेशन जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts