हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश Atiq Murder V...

    Atiq Murder Vidio: मीडिया कैमरों के सामने अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    Atiq Ahmed Shot Dead

    लखनऊ। प्रदेश के प्रयागराज से सनसनीखेज खबर निकल कर (Atiq Murder Vidio) सामने आ रही है। मेडिकल के लिए ले जाए जा रहे माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की (“Guddu Muslim”) अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। देखें दिल दहलाने वाला वीडियो…

    बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात्रि अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने दोनों पर गोलियां बरसा दी, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। अतीक व अशरफ पर हमले के आरोपियों के पकड़े जाने की भी सूचना है।

    मीडियाकर्मी बनकर आये थे हत्यारे | Atiq Murder Vidio

    बताया जा रहा है कि अतीक व अशरफ के ऊपर हमला करने वाले आरोपी मीडियाकर्मी बनकर आए थे। मेडिकल के लिए ले जाते समय अतीक व अशरफ मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान मीडियाकर्मी बनकर आए हमलावरों ने दोनों भाइयों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। सूत्रों के हवाले से खबर है कि तीन हमलावरों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here