हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी धान की रोपाई ...

    धान की रोपाई में जुटे किसानों को बारिस का इंतजार

    Paddy Farming

    सच कहूँ/रिंकूनिसिंग। क्षेत्र में धान रोपाई का कार्य जोरों से चल रहा है। फिलहाल किसान पीआर 14 व बासमती 1509 धान की रोपाई में जुटे है। किसानों को इसी माह पीआर धान की रोपाई के निपटान की जल्दी है। जिसके चलते किसान को अब बेसब्री से बारिस का इंतजार है। ताकि धान रोपाई कार्य का समय पर निपटान हो सके। हांलाकि बीते दो तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए है। जिससे किसानों में शीघ्र बारिस होने की उम्मीद जगी है। अगले माह किसान बासमती किस्मों की रोपाई करेगें। क्षेत्र में लगभग सभी किसानों ने धान रोपाई शुरू कर दी है।

    लेकिन रोपाई के लिए दूसरे राज्यों से अभी तक बहुत कम मजदूर पहुंचे है। जिससे किसानों को मजदूरों की कमी अखरने लगी है। फिलहाल किसान क्षेत्रीय मजदूरों की मदद से रोपाई कर रहे है। बारिस के बाद धान रोपाई के कार्य में तेजी आने से लोगों को मजदूरों की कमी भी पड़ सकती है।

    • अगेती 1509 में रहता बकानी रोग का अंदेशा

    इस संबंध में बीएओ डॉ. महेंद्र संधू का कहना है कि 30 जून तक पीआर धान की रोपाई का उचित समय है। किसान जुलाई के प्रथम सप्ताह के बाद बासमती धान की रोपाई शुरू कर सकते है। वहीं किसान धान रोपाई के तीन दिन बाद खरपतवार नियंत्रण दवा डाले। जबकि खेत तैयार कर रोपाई से पूर्व डीएपी खाद डाले। रोपाई के 15 दिन के बाद यूरिया खाद डाले। उन्होंने कहा कि पीआर धान की रोपाई में प्रति वर्ग मीटर खेत में 33 पौधे रोपित करें। जबकि बासमती धान के प्रतिवर्ग मीटर में 22 पौधों की रोपाई करें। उन्होंने कहा कि पीआर के साथ बासमती 1509 धान की रोपाई करने से बकानी रोग का अंदेशा रहता है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे