हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यूपी-हरियाणा ...

    यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर भाकियू का बखेड़ा, पुलिस से हाथापाई

    Kairana News

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा में यूपी के किसानों के गेंहू विक्रय करने पर प्रतिबंध के चलते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने यूपी-हरियाणा बॉर्डर (Kairana News) पर बखेड़ा खड़ा कर दिया। उन्होंने हरियाणा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नाकाबंदी तोड़कर गेंहू के वाहनों की जबरन हरियाणा में एंट्री करा दी। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं की हरियाणा पुलिस के जवानों के साथ तीखी नोकझोंक और हाथापाई भी हुई। मामले को लेकर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। वहीं, भाकियू कार्यकर्ताओं ने भी अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही है।

    यह भी पढ़ें:– ड्रग्स लेबोरेट्री में रखे जाएंगे पक्के कर्मी

    पिछले चार दिनों से हरियाणा की मंडियों में गेंहू विक्रय करने जाने के लिए यूपी के किसानों को भारी परेशानियों से दोचार होना पड़ रहा है। हरियाणा पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा बॉर्डर पर बैरियर तथा बल्लियां लगाकर नाकाबंदी की गई है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे यूपी की ओर से हरियाणा जा रहे किसानों की गेंहू की दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को फिर से रोक दिया गया, जिससे वहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई। किसानों ने मामले की सूचना भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को दी, जिससे उनमें आक्रोश फैल गया। इसके बाद मंडल महासचिव चौधरी अब्बास के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर पर पहुंचकर हंगामा कर दिया।

    Kairana News

    भाकियू कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभालते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी को तोड़ दिया। उन्होंने गेंहू के वाहनों को निकलवाने के प्रयास किए, तो पुलिसकर्मी सामने आ गए, जिस पर पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक और हाथापाई हुई। (Kairana News) इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने गेंहू के वाहनों को जबरन हरियाणा में एंट्री करा दी। इस पर हरियाणा पुलिस के जवानों ने अपने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक, जिला मीडिया प्रभारी नवाब अली, तहसील अध्यक्ष जहांगीर चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिपाल, नगर अध्यक्ष इनाम, सूरज जागलान, तसव्वुर जंग, असजद अली, अफजल, अल्ताफ आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here