हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home रंगमंच दु:खद: एक्ट्र...

    दु:खद: एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला

    Bidisha De Mazumdar

    मुम्बई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 21 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है और पूरी बंगाली इंडस्ट्री सदमे में पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 21 साल की बंगाली मॉडल और अभिनेत्री बिदिशा ने अपने फ्लैट में फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी है। बुधवार को उनका शव उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरी बंगाली इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।

    बता दें कि बिदिशा नगर बाजार में रेंट पर एक फ्लैट में रहती थीं। बीते दिन पुलिस को वहीं उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला था। पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर पहुंची क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। उभरती हुई मॉडल और एक्ट्रेस का शव बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

    पुलिस को मिला सुसाइड नोट

    पुलिस की जांच में पता चला है कि बिदिशा ने चार महीने पहले ही नगर बाजार में रहना शुरू किया था। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि पुलिस को फ्लैट से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में बिदिशा ने अपने आप को कैंसर से पीड़ित बताया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here