Boney Kapoor On Anil Kapoor: अनिल कपूर-बोनी कपूर के बीच हुआ झगड़ा… और फिर बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Boney Kapoor On Anil Kapoor: मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अनिल कपूर नो इंट्री के सीक्वल में काम नहीं मिलने पर नाराज हैं। अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर ने वर्ष 2005 में सुपरहिट फिल्म नो इंट्री बनायी थी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म नो इंट्री में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान ने मुख्य भूमिका निभायी थी। काफी समय से नो इंट्री का सीक्वल बनाने की चर्चा है।बोनी कपूर नो इंट्री का सीक्वल नये कलाकारों को लेकर बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि नो इंट्री के सीक्वल में अनिल कपूर सलमान खान और फरदीन खान नहीं रहेंगे। उनकी जगह वरूण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को लिया गया है। अनिल कपूर इस बात से नाराज हैं उन्हें नो इंट्री के सीक्वल से बाहर कर दिया गया है।

Toilet Cleaning: जब है समाधान तो क्यों होना परेशान! ऐसे रखें, अपने टॉयलेट पॉट की सफाई का ध्यान!

इस वजह से नाराज है अनिल कपूर | Boney Kapoor On Anil Kapoor

बोनी कपूर ने बताया है कि अनिल कपूर फिल्म नो इंट्री के सीक्वल में कास्ट न करने के चलते उनसे नाराज हैं और अभी तक बातचीत बंद है।बोनी कपूर ने कहा, मुझे पता है कि अनिन कपूर नो एंट्री के सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन जगह नहीं थी। वरुण और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्त हैं, उनकी केमिस्ट्री कहानी में सामने आ सकती है और दिलजीत आज बड़े हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मैं इसे आज के समय में प्रासंगिक बनाना चाहता था। इसलिए मैंने यह कास्टिंग की।

About The Author

Ad Ad

Related Posts