विदेशी मुद्रा भंडार 2.23 अरब डॉलर गिरकर 550.9 अरब डॉलर पर

Published On

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 09 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 2.23 अरब डॉलर कम होकर लगातार छठे सप्ताह गिरता हुआ 550.9 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 7.9 अरब डॉलर उतरकर 553.1 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 09 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.52 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 489.6 अरब डॉलर रह गयी।

हालांकि इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 34 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 38.64 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 17.72 अरब डॉलर रह गया। इस अवधि में विश्व मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 80 लाख डॉलर बढ़कर 4.91 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts