हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home देश Fatehabad: मा...

    Fatehabad: माता द्रोपती देवी शरीरदान कर बनीं मानवता की मिसाल

    Fatehabad News
    Fatehabad: माता द्रोपती देवी शरीरदान कर बनीं मानवता की मिसाल

    बेटा-बेटी एक समान मुहिम के तहत पोतियों ने दिया अर्थी को कंधा

    Body Donation: फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। भट्टू रोड स्थित शिव नगर में मानवता और सेवा की अनूठी मिसाल उस समय देखने को मिली जब प्रेमी धर्मपाल सचदेवा की माता द्रोपती देवी (पत्नी नियामत राम) अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में जा समाईं। परिजनों व साध-संगत ने महान निर्णय लेते हुए माता जी का शरीरदान श्री सिद्धि विनायक मेडिकल कॉलेज, संभल (उत्तर प्रदेश) को किया, ताकि यह शरीर मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे भावी डॉक्टरों के लिए उपयोगी साबित हो सके। द्रोपती इन्सां के शरीरदान के इस सेवा कार्य की पूरे क्षेत्र में भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। Fatehabad News

    साध-संगत द्वारा किए जा रहे ऐसे मानवता भलाई कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन रहे हैं। माता द्रोपती देवी की अंतिम यात्रा शिव नगर, सीमा संस्कार स्कूल वाली गली से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई लाल बत्ती चौक तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में साध-संगत व शहरवासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। साध-संगत द्वारा पवित्र नारे व विनती बोलकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    पोतियों ने दिया बेटा-बेटी एक समान का प्रेरणादायक संदेश | Fatehabad News

    अंतिम यात्रा के दौरान समाज को प्रेरित करने वाला दृश्य भी देखने को मिला। माता जी की पोतियां नेहा रानी, कोमल रानी और चाहत ने बेटा-बेटी एक समान मुहिम का अनुसरण करते हुए अपनी दादी की अर्थी को कंधा देकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। माता द्रोपती देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। उनके चार पुत्र धर्मपाल, सतपाल, राजेंद्र और सुरेश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य व रिश्तेदार मौजूद रहे। साध-संगत ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की। Fatehabad News