हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कैबिनेट मंत्र...

    कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सीएम नायब सैनी के बारे में दिया ये बड़ा बयान

    Yamuna Nagar News
    Yamuna Nagar News: कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सीएम नायब सैनी के बारे में दिया ये बड़ा बयान

    छछरौली (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा के चुनावों के लिए अपनी तैयारियां पूरी मजबूती से शुरू कर दी हैं, इसी कड़ी के अंतर्गत 3 अप्रैल दिन बुधवार समय सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छछरौली अनाज मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, 3 अप्रैल की विजय संकल्प रैली की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए वह छछरौली अनाज मंडी में पहुंचे उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष

    राजेश सपरा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी साथ रहें, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया व भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए जुट जाएं, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के छछरौली में आ रहे हैं उनके स्वागत में कोई कसर नहीं रहनी चाहिए, रैली में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से तीनों मंडलों से हजारों की

    संख्या में महिला व पुरुष शिरकत करेंगे, कृषि मंत्री कंवरपाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए हरियाणा एक हरियाणवी एक के अंतर्गत अंत्योदय के सिद्धांत को चरितार्थ करने में लगी हुई है, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है, मोदी सरकार देश में तीसरी बार बनने जा रही है,भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना पूरा ध्यान रैली को सफल करने में लगाना चाहिए। Yamuna Nagar News

    इस दौरान, राजेश सपरा, कृष्ण सिंगला, सुरेंद्र बनकट, विपुल गर्ग,कल्याण सिंह, अंकित गोयल प्रियंक शर्मा, रामपाल सिंह, जगदीश धीमान, कपिल मनीष गर्ग, रामजतन डमौली, कर्म सिंह, गुलशन अरोड़ा, योगेश अग्रवाल,पंकज गर्ग, गौरव गोयल, सुशील कुमार, पलक अग्रवाल, धर्मसिंह मट्टू, संजय कुमार, भूपेंद्र राणा, कपिल मित्तल, पीयूष गोगियान, लोकेश बंसल, हरभजन, गुलाब धीमान आदि साथ रहे। Yamuna Nagar News

    यह भी पढ़ें:– प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों का छुआ: डॉ. अशोक तंवर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here