हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फ्लाईओवर पर ख...

    फ्लाईओवर पर खड़े हाईड्रा से टकराई कार, दो की मौत

    Car collided with Hydra sachkahoon

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। जींद से लाखनमाजरा के गांव भैराण में अपने दोस्त से मिलने आए कार सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ईलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (Car Collided With Hydra)

    पुलिस के अनुसार रामवक्स कालोनी रोहतक रोड जींद निवासी कृष्ण ने बताया कि दुल्हड़ी पर्व पर वह अपने साथी राकेश निवासी रामनगर कालोनी, हिम्मत सिंह निवासी किलाजफर गढ़ जींद हाल गुरूद्वारा कालोनी, राजु निवासी भटनागर कालोनी के साथ गाडी में बैठक अपने दोस्त गांव भराण महम के पास आए थे।

    जब वह रात नौ बजे वापिस कार से जींद की तरफ आ रहे थे तभी गांव के पास पहुंचे तो फ्लाईओबर पर सड़क पर खडे हाईड्रा से कार जा टक्कराई (Car Collided With Hydra), जिससे कार में सवार चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां हिम्मत व राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजू व कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here