मुख्यमंत्री ने गुरूग्राम में 141 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाएं की जनता को समर्पित

Chief Minister Manohar La

-गुरूग्राम को विकसित शहर बनाने की यात्रा में एक अध्याय और जुड़ा: सीएम

गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने गुरूग्राम में लगभग 141 करोड़ की लागत से तैयार हुई दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं नामत: बसई चौक पर नवनिर्मित फलाईओवर तथा मुख्य बस अड्डे के पास बनाए गए महावीर चौक अंडरपास प्रदेशवासियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि 8 साल पहले गुरुग्राम को एक विकसित शहर बनाने की जो यात्रा शुरू हुई थी उसमें आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। समर्पित की गई परियोजनाओं से लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।

Chief Minister Manohar Lal को क्षेत्रवासियों ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने बसई फ्लाई ओवर का फीता काटकर उसका उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने वहीं पर आयोजित कार्यक्रम में दोनो परियोजनाए प्रदेशवासियों को समर्पित की। इस मौके पर गांव बसई के मौजीज व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर गांव बसई तथा आस-पास के क्षेत्रवासियों की तरफ से सम्मानित किया।ग्रामीणों ने कार्यक्रम मे उपस्थित गुरूग्राम के विधायक सुधीर सिंगला, बादशाहपुर के विधायक एवं हरियाणा कृषि उद्यम के चेयरमैन राकेश दौलताबाद तथा गुरूग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल को भी पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया।

ये भी पढ़ें:-सोपोर में दो ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी गिरफ्तार

जीएमडीए के गठन से गुरूग्राम के विकास को मिली गति

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में करवाए गए गुरूग्राम के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज दो बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण से गुरूग्राम शहर विकास के मामले में दो कदम और आगे बढ़ गया है। उन्होंने पिछली सरकारों और वर्तमान भाजपा सरकार की कार्यशैली में अंतर के बारे में बोलते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व की सरकार के समय गुरुग्राम को एक कामधेनु गाय की तरह समझा जाता था, जिसका सिर्फ दोहन किया गया।

उस समय इस शहर की देखभाल के लिए योजनाएं नहीं बनाई गई और बनी भी होंगी तो लागू नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 2014 में हमारी सरकार आने के बाद गुरुग्राम में विकास व उससे जुड़ी योजनाओं को विस्तार देने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) का गठन किया ताकि इस शहर के विकास की योजनाएं यहीं बने और यहीं पर स्वीकृत हों। इसके लिए चण्डीगढ़ फाईल ना भेजनी पड़े। जीएमडीए के गठन से गुरूग्राम के विकास को गति मिली है।

एसपीआर को किया जा रहा सुदृढ़: 8 फलाईओवर बनेंगे

मुख्यमंत्री ने जीएमडीए के माध्यम से लागू की जा रही मुख्य परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरूग्राम में 650 बैड क्षमता का मल्टी स्पेशलिटी शीतला माता मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण सेक्टर-102 में लगभग 542 करोड़ रूपए की लागत से प्रगति पर है। फरीदाबाद रोड़ से लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे तक सदर्न पैरिफेरियल रोड़ (एसपीआर) को सुदृढ़ किया जा रहा है और इस दूरी में 8 फलाईओवर बनेंगे, इस परियोजना पर लगभग 846 करोड़ रूपए खर्च होंगे।

पुरानी दिल्ली रोड़ पर अतुल कटारिया चौक पर फलाईओवर तथा अंडरपास का निर्माण अंतिम चरण में है, रामपुरा चौक से पटौदी रोड़ तक के मार्ग को अपग्रेड किया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति के प्रबंधों को मजबूत करने के लिए बसई में दूसरा जलघर तथा चंदु बुढे़ड़ा में जलघर व जल संशोधन सयंत्र लगाने का लगभग 375 करोड़ रूपए का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार 3388 करोड़ रूपए की लागत के 39 प्रौजेक्ट प्रगति पर अथवा पाईप लाईन में हैं।

मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम के विकास को लेकर जो कहा वो किया: सिंगला

गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि गुरुग्राम के विकास को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्प्ष्ट दृष्टिकोण है। उन्होंने गुरुग्राम के विकास को लेकर जो भी कहा वो आज तक पूरा किया। मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम के सवार्गीण विकास के लिए ऐसे अनगिनत काम करवाएं हैं जो पिछली सरकारों में कभी नही हुए।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गुरुग्राम में सड़कों, फ्लाईओवर व अंडरपास का ऐसा जाल बिछाया गया है कि आज गुरुग्राम में जाम जैसी कोई स्थिति नही है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास सरकार का विरोध करने का कोई मुद्दा नही है। वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन व नेतृत्व में इसी प्रकार पूरी पारदर्शिता के साथ पूरे प्रदेश व गुरुग्राम के कोने कोने को विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।