CNG के दाम फिर बढ़े, जानें कीमत

CNG Price Hike

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी को एक बार फिर झटका लगा है। सीएनजी, पीएनजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। नई कीमतें रात 12 बजे से लागू की गई है। सरकारी नियंत्रण वाली गैस सप्लायर महानगर गैस लिमिटेड ने एक बार फिर से सीएनजी एवं पाइप के जरिये आपूर्ति वाली रसोई गैस यानि पीएनजी की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। सीएनजी की कीमत (CNG Price) में 3.5 रुपये प्रति किलोग्राम, जबकि पीएनजी के दाम में 1.5 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि की है। सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़त देखने को मिली है। कीमतों में बढ़त का झटका देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहने वालों को लगा है।

सरकारी नियंत्रण वाली गैस सप्लायर महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने शुक्रवार को एक बार फिर सीएनजी एवं पाइप के जरिये आपूर्ति वाली रसोई गैस यानि पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अक्टूबर से एमजीएल का कीमतें बढ़ाने का यह दूसरा मौका है। केंद्र ने अक्टूबर की शुरूआत में घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमत वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के लिए 40 प्रतिशत तक बढ़ा दी थी। इसके पहले अप्रैल में भी पहली छमाही के लिए गैस के दाम 110 प्रतिशत बढ़ाए गए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।