हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पूज्य गुरू सं...

    पूज्य गुरू संत MSG की लड़का लड़की एक समान मुहिम से जागरूक हो रहे आम लोग: खीचड़

    Sadulshahar News
    पूज्य गुरू संत MSG की लड़का लड़की एक समान मुहिम से जागरूक हो रहे आम लोग: खीचड़

    पुत्री जन्म पर बजाए ढोल नगाड़े खुशियों से सराबोर परिजन

    सादुलशहर (सच कहूं न्यूज)। कन्या का जन्म होना अब अभिशाप नही बल्कि खुशियों का सराबोर बन रहा है। एक समय था जब कन्या जन्म पर घर में मातम छा जाता था पर डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाये गए लड़का लड़की एक समान अभियान के चलते अब कन्या के जन्म पर सिर्फ थाली ही नही बल्कि ढोल नगाड़ों से नवजात बच्ची का स्वागत किया जाता है। Sadulshahar News

    वार्ड नं 1 में मदन पुनिया के बेटे अनीश पुनिया व पुत्र वधु रिंकू के घर दूसरी कन्या का जन्म हुआ तो परिजनों द्वारा चेहरे पर शिकन नही बल्कि खुशियां ही खुशियां मनाई गई। इस खुशी के अवसर पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़, दादा मदन पुनिया, वेद पुनिया इन्सां, विनोद सुथार, शीशपाल वर्मा, प्रेम शर्मा, अमन पुनिया, कृष्ण सुथार, पड़दादी रामी देवी पुनिया, नाना रामजीलाल झाझड़ियां आदि ने नवजात बच्ची को जहां आशीर्वाद दिया वहीं डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की प्रसंशा की।

    क्या कहना है इनका? | Sadulshahar News

    डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम से लोगों में जागरूकता पैदा होगी। आज के समय में अगर कन्याओं का सही ढंग से पालन पोषण हो तो वे लड़कों से कहीं आगे बढ़ सकती हैं और बढ़़ भी रही है हम नतमस्तक हैं डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु सन्त डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के जिनकी शिक्षाओं की बदौलत आज कन्याओं के जन्म पर ढोल नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई जा रही हैं इससे अन्य समाज भी अच्छा सन्देश जाता है।

    – प्रदीप खीचड़

    ब्लॉक सिरसा ने 36 परिवारों के बच्चों को गर्म कपड़े व राशन वितरित किया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here