हमसे जुड़े

Follow us

34.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश कांग्रेस विधा...

    कांग्रेस विधायक ने संघ को बताया आतंकवाद का प्रतीक

    RSS
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

    कमलनाथ ने किया किनारा | RSS

    रीवा, भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वचन पत्र में शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखाएं प्रतिबंधित करने की बात पर मचा बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पार्टी के एक विधायक के बयान ने एक बार फिर पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है।

    कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी ने आज रीवा में संवाददाताओं से चर्चा में संघ को धर्म के आधार पर सामाजिक घृणा फैलाने वाला और संघ की गतिविधियों को आंतकवाद का प्रतीक बताया। हालांकि उनके इस बयान पर राजनीति तेज होने पर पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने इससे किनारा कर लिया।

    तिवारी ने कहा कि संघ पूरी तरह राजनीतिक संगठन है। संघ ऐसा संगठन है जो धर्म के आधार पर समाज में और पूरे देश में घृणा फैलाता है। संघ की शाखाओं में कभी राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाता। ये सब कृत्य आतंकवाद के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध की बात बिल्कुल सही कही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।