हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश Congress prot...

    Congress protests: भाजपा के ‘संविधान हत्या दिवस’ के विरोध में कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रदर्शन

    Congress News
    Congress protests: भाजपा के ‘संविधान हत्या दिवस’ के विरोध में कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रदर्शन

    Congress protests against BJP’s ‘Constitution Hatya Diwas’: चंडीगढ़। देश में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में इस दिन को मनाया जा रहा है, जिसे लेकर चंडीगढ़ में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस पहल का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ के सेक्टर-18 में प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। Congress News

    विरोध के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि वे भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, जो तटस्थ प्रशासनिक भूमिका के खिलाफ है।

    ”राज्यपाल को चंडीगढ़ की जनता के हित में कार्य करना चाहिए”

    कांग्रेस नेता हरमेल केसरी ने कहा कि राज्यपाल को चंडीगढ़ की जनता के हित में कार्य करना चाहिए, न कि किसी एक राजनीतिक दल के एजेंडे का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह ‘संविधान हत्या दिवस’ नहीं, बल्कि असली संविधान की हत्या उस दिन हुई थी जब चंडीगढ़ में मतदान में अनियमितताएं की गईं।” उन्होंने प्रशासन द्वारा इस दिवस के कार्ड बांटने को भी अनुचित ठहराया।

    कांग्रेस पार्षद सचिन गलाव ने सवाल उठाया कि “यह कार्यक्रम किसके खर्चे पर आयोजित किया जा रहा है?” उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि “संविधान की हत्या तो वह साल के 365 दिन कर रही है।” उन्होंने यह भी बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गईं और कुछ को पुलिस ने हिरासत में लिया।

    गौरतलब है कि इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इसे भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर बताया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित अभियान मानते हुए विरोध कर रही है। Congress News

    Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की विशेष चेतावनी!