यूं पाएं अपने मोटापे पर काबू

Control-Obesity

क्या न खाएं (Control Obesity)

  •  परांठे, पूरी, घी चुपड़ी चपाती।
  •  चावल रोजाना या अधिक न खाएं।
  •  मलाई वाला दूध, दही तथा चाय-काफी अधिक न पीएं।
  •  डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ व फल न खाएं।
  •  फास्टफूड जैसे नूडल्स, पिज्जा, बर्गर, चाइनीज डिशेज, ब्रेड, कॉर्नसूप आदि का सेवन न करें।
  •  जैम, जैली, मक्खन, चीनी, पुडिंग, पेस्ट्री, चॉकलेट, केक, आइसक्रीम, बिस्कुट, मिठाइयां, सूखे मेवे आदि कम से कम खाएं।
  •  तली भुनी चीजें जैसे चिप्स, भेलपूरी, चाट, समोसा, पकौड़े, कचौड़ी आदि न खाएं।
  •  कोल्ड ड्रिंक्स न पिएं।

नीम का जूस (Control Obesity)

जीवन कड़वी-मीठी यादों का मिश्रण है। और इसलिए यह नीम का रस है-जिस क्षण आप इसे पीते हैं, यह थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन यह आश्चर्यजनक रूप से एक मीठा स्वाद छोड़ देता है। नीम का जूस नीम के पत्तों और पानी से बनाया जाता है, इसलिए इसका 100% शुद्ध होता है।

  •  पहले नीम के पत्ते चुनें और खरीदें। सुनिश्चित करें कि पत्तियां ताजी, गहरे हरे रंग की हों और कटी हुइ या धब्बे वाली नही होनी चाहिए। तने से जुड़ी हुई पत्तियां खरीदना बेहतर होती है, क्योंकि उनकी -शेल्फ लाइफ बेहतर होती है।
  •  नीम का जूस बनाने के लिए पत्तियों को तने से अलग करें और लगभग १ कप नीम के पत्ते लें।
  •  नीम के पत्तों को कटोरे में डालकर पानी से धो लें।
  •  एक छलनी का उपयोग करके पानी को छान लें और छाने हुए पानी को निकाल दें।
  •  नीम का रस बनाने के लिए नीम के पत्तों को मिक्सर जार में डालें
  •  मिक्सर में पत्तियों के बराबर मात्रा में 1 कप पानी डालें।
  •  मुलायम होने तक मिक्सर में पीस लें।
  •  नीम के जूस को गिलास में डालें और तुरंत परोसें

क्या खाएं (Control Obesity)

  •  रिफाइंड आॅयल से बनी चीजें खाएं।
  •  मांड निकला चावल खाएं।
  •  बिना चीनी वाली चाय पिएं।
  •  रेशेयुक्त ताजा फल जैसे सेब, संतरा, पपीता, आडू, अनन्नास आदि खाएं।
  •  ताजी सब्जियां अधिक खाएं जैसे सलाद के रूप में गाजर, टमाटर, खीरा, ककड़ी, चुकंदर आदि। पुदीने व धनिए की चटनी खाएं। गाजर, लौकी, टमाटर, पालक, बंदगोभी आदि का सूप पिएं।
  •  अंकुरित दालें जैसे मंूग, मोठ, चना आदि तथा पापड़ व बिना तेल का अचार खाएं।
  •  पानी खूब पिएं।
  •  ताजे फलों का जूस, नींबू पानी आदि पिएं।

इन बातों का भी रखें ध्यान 

  •  जितनी भूख लगे, उतना ही खाएं।
  •  संतुलित व पौष्टिक भोजन लें।
  •  समय पर खाना खाएं।
  •  खाने वाली चीजों की एक लिस्ट बना लें कि कौन सी चीज आप को कितनी मात्र में खानी है।
  •  एक वक्त यदि खाना न खा पाएं तो दूसरे वक्त अधिक खाना न खाएं।
  •  खाना थोड़ा-थोड़ा एवं खूब चबाकर खाएं।
  •  रात को खाना हल्का ही खाएं।
  •  खाना पचाने के लिए 10-15 मिनट वज्रासन पर अवश्य बैठें। थोड़ी-बहुत सैर भी कर सकते हैं।
  •  इस तरह अपनी खान पान संबंधी आदतें सुधार कर आप अपने मोटापे व वजन पर काबू पा सकते हैं।

आकाश अग्रवाल

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।