हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश दिल्ली कैपिटल...

    दिल्ली कैपिटल्स का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव

    Delhi Capitals sachkahoon

    मुम्बई (एजेंसी)। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच रविवार की शाम को होने वाले मैच पर काले बादल छा गए हैं, क्योंकि दिल्ली के दल का एक सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। यह पता नहीं चल पाया है कि यह सदस्य रैपिड एंटिजन या आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। क्रिकइंफो को पता चला है कि दिल्ली के दल के सभी सदस्यों के रविवार की सुबह ताजा आरटीपीसीआर टेस्ट हुए थे और आईपीएल प्रबंधन की ओर से उन्हें आगे की जानकारी मिलने तक अपने कमरों में ही रहने को कहा गया है।

    पता चला है कि जो सदस्य पॉजिटिव पाया गया है वह अन्य खिलाड़ी के साथ रूम शेयर कर रहा था और यह दोनों ही आइसोलेट किए गए हैं। आईपीएल प्रबंधन ने अब तक डीवाई पाटिल में होने वाले इस मैच को लेकर कोई कमेंट नहीं किया है। दिल्ली के खिलाड़ी शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग सत्र में मिले ​जुले थे।

    पता चला है कि चेन्नई के खिलाड़ियों को ताजा टेस्ट के लिए नहीं कहा गया है। हालांकि, इस खबर से दिल्ली और आईपीएल दोनों के ही प्रभावित होने की संभावना नहीं है। इससे पहले भी ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श सहित दिल्ली के दल के कई सदस्य कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। दिल्ली के प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग भी पारिवारिक सदस्य के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद पांच दिन के लिए आइसोलेशन में चले गए थे।

    दिल्ली (Delhi Capitals) के कई मैच भी पुणे से मुंबई में स्थानांतरित कर दिए गए थे। आईपीएल नियमों के मुताबिक जो भी सदस्य टूनार्मेंट के बबल में पॉजिटिव पाया जाता है उसको कम से कम सात दिन आइसोलेट रहना पड़ता है। बबल में दोबारा जाने के लिए सदस्य की एनटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट 24 घंटे के अंतराल में निगेटिव आनी चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here