Plantation Drive: वेंकूवर की साध संगत ने लिया पर्यावरण को साफ सुथरा रखने का संकल्प
विशाल पौधारोपण अभियान के तहत लगाए 959 पौधे
Vancouver Tree Plantation: वेंकूवर, 26 नवंबर (सच कहूँ न्यूज) डेरा सच्चा सौदा सरसा की ओर से दी जा रही मानवता भलाई की शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के वॉलेंटियर्स विदेशों में भी पूरी तनदेही से भलाई कार्यों में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी के चलते बीते दिनों वेंकूवर की साध संगत की ओर से वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए विशाल पौधारोपण अभियान चलाया गया।
इस दौरान सेवादारों की ओर से मेट्रो वैंकूवर के साथ मिलकर लैंगली में 959पौधे रोपित किए गए। इस अभियान में 37 सेवादारों ने भाग लिया। यह पौधारोपण 'एल्डरग्रोव रीजनल पार्क में एन्हांसमेंट प्लांटिंग के तहत किया गया। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, वेंकूवर की साध-संगत द्वारा अब तक हजारों की संख्या में पौधारोपण किया जा चुका है। सेवादारों के इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय प्रशासन और लोगों द्वारा खूब प्रशंसा की जा रही है।

Comments