दिल्ली में महिला की हत्या करके, कब्रिस्तान में दफनाने के मामले में तीन गिरफ्तार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में (Crime News delhi) 54 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव को दफनाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने तीन लोगों के अलावा कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिसने आरोपियों को रात में शव दफनाने की अनुमति दी और रजिस्टर में कोई नाम नहीं दर्ज नहीं करने के बदले में पांच हजार रुपये की कथित रिश्वत ली।

क्या है मामला | Crime News delhi

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों में से एक मोबिन नाम का शख्स है जो आॅटो चालक है, दूसरा नवीन एक दर्जी है और तीसरा रेहा एक नाई है। अधिकारी ने बताया कि महिला दो जनवरी से लापता थी और इस संबंध में मंगोलपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद महिला की तलाश शुरू की गयी थी। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि वह माइक्रो फाइनेंसर थी और रोजाना के आधार पर पश्चिमी दिल्ली में फेरीवालों को कर्ज देती थी। बताया जाता है कि आरोपियों ने महिला से कुछ कर्ज लिया था। महिला आरोपियों से रुपये वापस मांग रही थी, जिसके कारण उन्होंने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने महिला से संपर्क किया, तो उसका फोन लगातार बंद आ रहा था और सीसीटीवी फुटेज से भी कुछ नहीं निकला। इसलिए, सात जनवरी को मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

पुलिस ने जांच के दौरान पीड़िता को आखिरी दो कॉल करने वालों की लोकेशन एक ही मिली। उन्होंने दावा किया कि इस आधार पर मोबिन से पूछताछ की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला, लेकिन एक अन्य संदिग्ध नवीन, जिसने पहले इस संबंध में जमानत याचिका दायर की थी, बुधवार शाम को जांच में शामिल हुआ और उसने स्वीकार किया कि वे इस मामले में कथित रूप से शामिल थे। नवीन से मिली जानकारी के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उचित प्रक्रिया के बाद अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया आॅटो भी बरामद कर लिया गया। मृतका का शरीर कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts