हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एडीजीपी ममता ...

    एडीजीपी ममता सिंह ने दो उपनिरीक्षकों को किया सम्मानित

    प्रतियोगिता में साक्षी ने पाया प्रथम और किरण देवी ने पाया दूसरा स्थान

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर पुलिस अकादमी मधुबन में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर दो महिला पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। रोहतक पुलिस मंडल कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुलिस चौकी प्रभारी सेक्टर 14 रोहतक महिला उप निरीक्षक साक्षी तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर महिला थाना प्रबंधक झज्जर उप निरीक्षक किरण देवी को नगद इनाम सहित प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब में सरकारी विभागों को 52 हजार से ज्यादा नोटिस जारी

    मानव अधिकारों के प्रति पुलिसकर्मियों में जागरूकता के लिए हरियाणा पुलिस अकादमी के हर्षवर्धन सभागार में राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की विभिन्न पुलिस इकाईयों से आए प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने-अपने विचार रखे। इस प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग व हरियाणा मानव अधिकार आयोग के सहयोग से किया गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here