कैराना। कैराना कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी दीपक कुमार को बहुजन समाज पार्टी का कैराना विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोमवार को बसपा सुप्रीमों एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार संगठन की सेक्टर बैठक कस्बे के मोहल्ला आलकलां में आयोजित हुई। इस दौरान पार्टी के पूर्व कैराना विधानसभा अध्यक्ष रहे राजकुमार के पुत्र दीपक कुमार को कैराना विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा, मनोज कुमार को सेक्टर आलकलां का अध्यक्ष तथा अमित कुमार को महासचिव बनाया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जाटव ने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता त्रस्त है। दिन-प्रतिदिन प्रदेशभर में पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सभी ने एकजुटता के साथ मेहनत करके बहन कुमारी मायावती को पांचवी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। इस अवसर पर जिला प्रभारी देवीदास जयंत, हरपाल कश्यप, विनोद जयंत, वीरसिंह, प्रदीप कोरी, तौफीक सिद्दीकी, रोशन लाल आर्य, गौरव शर्मा, जयपाल कश्यप, आकाश कुमार, विशाल कुमार, सुमित, तुषार आदि मौजूद रहे।
ताजा खबर
बाढ़ मुआवजे पर केंद्र-पंजाब में टकराव, पांच बार भेजा पत्र, केंद्र ने किया अस्वीकार
गृह मंत्रालय ने उठाए सवाल...
कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख कीमत का नशीला पदार्थ बरामद
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यू...
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, मीटर छीनकर दस्तावेज नष्ट
रामराज (सच कहूँ/कोमल प्रज...
सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, मंशा बतूल टॉपर
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्र...
CBSE Result 2026: भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में छात्रा अपेक्षा ने लहराया परचम
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक...
पानीपत की इस बेटी ने कर दिया कमाल, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान, पूज्य गुरु जी को दिया श्रेय
पानीपत (सच कहूँ न्यूज़)। P...
द न्यू हाइट्स एकेडमी की छात्रा अमरीन सैफी ने रचा इतिहास
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की...
दहेज उत्पीड़न में गर्भपात का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
मुजफ्फरनगर (सच कहूँ न्यूज़...















