हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश Delhi Police:...

    Delhi Police: सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की नई एफआईआर दर्ज, भड़की कांग्रेस

    Delhi Police
    Delhi Police Delhi Police: सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की नई एफआईआर दर्ज, भड़की कांग्रेस

    Delhi Police: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की ओर से दर्ज नयी प्राथमिकी को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि मोदी-शाह की जोड़ी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ उत्पीड़न और बदले की राजनीति जारी रखे हुए है तथा नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह फर्जी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को बयान जारी कर कहा “मोदी-शाह की जोड़ी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ उत्पीड़न, धमकी और बदले की अपनी शरारती राजनीति जारी रखे हुए है।

    Signs of High Cholesterol: शरीर में ये 5 लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट, समझ जाएं तेजी से बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल लेवल

    जो लोग धमकी दे रहे हैं, वे खुद असुरक्षित और भयभीत हैं। उन्होंने आगे कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से फर्जी है। अंतत: न्याय की जीत होगी। सत्यमेव जयते।” गौरतलब है कि इस प्राथमिकी में श्री गांधी और पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गांधी के साथ छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में लेने के लिए आपराधिक साजिश रची गयी । प्राथमिकी अक्टूबर को ईडी की शिकायत पर दर्ज हुयी । ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के साथ साझा की थी। पीएमएलए की धारा 66(2) के तहत ईडी किसी एजेंसी से ‘अनुसूचित अपराध’ दर्ज करने को कह सकती है। आरोप के अनुसार डोटेक्स कोलकाता की कथित शेल कंपनी बताई जाती है, जिसने यंग इंडिया को एक करोड़ दिए थें। इस लेन-देन की मदद से यंग इंडिया ने कांग्रेस को 50 लाख देकर करीब 2,000 करोड़ की संपत्ति वाली एजेएल पर नियंत्रण पा लिया ।