हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Wednesday, January 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देवेंद्र लोधी...

    देवेंद्र लोधी प्रधान बने विधायक प्रतिनिधि

    Devendra Lodhi
    Devendra Lodhi देवेंद्र लोधी प्रधान बने विधायक प्रतिनिधि

    Bulandshahr/स्याना : स्याना के क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी (Devendra Lodhi) ने सरकारी योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन व जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु व अपनी अनुपस्थिति में उपलब्धता हेतु देवेंद्र लोधी प्रधान को अपना विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है जिससे क्षेत्र की जनता व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में अपार खुशी है।  देवेंद्र प्रधान का व्यवहार व कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए व जनता के प्रति उनके समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।

    देवेंद्र लोधी प्रधान के विधायक प्रतिनिधि मनोनीत होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व क्षेत्र वासियों ने उनके आवास पर जाकर उन्हें फूल माला अंग वस्त्र महापुरुषों के चित्र आदि सौंपकर उनका सम्मान अपनी खुशी जाहिर की इस अवसर पर विजय लोधी एडवोकेट सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि लोकप्रिय विधायक देवेंद्र सिंह ने देवेंद्र प्रधान को विधायक प्रतिनिधि बनाकर हम सब का मान बढ़ाया है।

    तथा हम सभी को मिलकर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करना है। सभी ने स्याना विधायक का धन्यवाद दिया तथा देवेंद्र लोधी प्रधान को शुभकामना दी इस अवसर पर विजय लोधी एडवोकेट सांसद प्रतिनिधि सुभाष शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, डॉ रामशरण चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष, संजय श्रोत्रिय सदस्य दूरसंचार सलाहकार समिति संचार मंत्रालय, विक्रांत त्यागी मंडल उपाध्यक्ष, पवन त्यागी सेक्टर संयोजक ,डॉक्टर सोनू लोधी मंडल उपाध्यक्ष, हरि बाल्मीकि मंडल मंत्री ,हेमंत लोधी युवा मंडल उपाध्यक्ष, संदीप त्यागी वरिष्ठ भाजपा नेता, सुधीर प्रधान मंडल महामंत्री ,डॉ मनोज प्रजापति हेमराज लोधी एडवोकेट प्रेम लोधी गंगा सिंह लोधी एडवोकेट चेयरमैन आदि सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here