मौरिटीयाना में नौका डूबी, 58 प्रवासियों की मौत

Published On

नौका में 150 लोग थे सवार, 74 लोगों को जिंदा बचाया| Boat sunk Mauritiana

नौकचोट (एजेंसी)। मौरिटीयाना के समुद्र क्षेत्र में एक नौका डूबने (Boat sunk Mauritiana) से कम से कम 58 प्रवासियों की मौत हो गयी। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। न्यूज एजेंसीएएमआई के अनुसार सभी 58 लोगों के शवों को निकाल लिया गया है। इस दौरान 74 लोगों को बचाया भी गया है। यूएन माइग्रेशन एजेंसी ने बताया कि स्पेन जा रही यह नौका मौरिटीयाना शहर से करीब 15 मील की दूरी पर डूब गई।

मौरिटीयाना पहुंचने पर नौका में ईंधन कम हो गया था | Boat sunk Mauritiana

मौरिटीयाना पहुंचने पर नौका में ईंधन कम हो गया था। मौरिटीयाना के अधिकारी डूबने से बचाये गये लोगों की मदद कर रहे हैं। यह नौका 150 यात्रियों को लेकर 27 नवंबर को गाम्बिया से रवाना हुई थी।

  • 150 यात्रियों को लेकर 27 नवंबर को गाम्बिया से हुई थी रवाना ।
  • नौका मौरिटीयाना शहर से करीब 15 मील की दूरी पर डूबी।
  • मौरिटीयाना पहुंचने से पहले कम हो गया था इंधन
  • इस दौरान  74 लोगों को बचाया

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

 

About The Author

Related Posts