हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चलती कार में ...

    चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे युवक

    Fire in moving car, young men narrowly escaped

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। सांपला-बहादुरगढ़ से हांसी की तरफ जा रही कार में शॉर्ट सर्किट के चलते खरावड़ के पास आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार में पाँच युवक सवार थे, जिन्होंने मुश्किल से अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक कार बहादुरगढ़ से हांसी की तरफ जा रही थी। जब कार खरावड़ मंदिर से थोड़ा आगे ही चली थी कि कार के इंजन से धुंआ निकलना शुरू हो गया, जिस पर चालक ने सूझबुझ का परिचयन देते कार को सड़क किनारे रोक लिया और तभी कार में आग लग गई और देखते ही देखते पुलिस कार जल कर राख हो गई। कार में सवार युवकों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। वहीं हाइवे पर कार को जलती देख अन्य वाहनों की भी लाइनें लग गई। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।