हमसे जुड़े

Follow us

27.7 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home खेल न्यूजीलैंड के...

    न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जॉन रीड का निधन

    John Richard Reid

    वेलिंगटन (एजेंसी)। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय टीम के पूर्व चयनकर्ता जॉन रीड का निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। क्रिकेटर होने के साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मैच रेफरी भी रहे थे और 1959 में उन्हें विजडन क्रिकेटर आॅफ द ईयर चुना गया था। रीड ने 1949 में मानचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ पर्दापण किया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 58 टेस्ट मैच खेले जिसमें 3428 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट में छह शतक और 22 अर्धशतक हैं। रीड ने 246 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10535 रन बनाए हैं।

    इसके अलावा उन्होंने 85 टेस्ट विकेट झटके हैं। रीड ने 1965 में क्रिकेट से संन्यास लिया था। रीड ने 1956 में वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड की पहली टेस्ट जीत में कप्तानी की थी। उन्होंने 34 मैचों में टीम नेतृत्व किया है। रीड को 2013 में आंत के कैंसर का पता चला था जिसके बाद से ही उनकी सेहत बिगड़ गयी थी। रीड के पुत्र रिचर्ड ने 1988 से 1991 तक नौ वनडे मुकाबले खेले हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।