हमसे जुड़े

Follow us

27.7 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सरकार खाद की ...

    सरकार खाद की काला बाजारी व नकली कीटनाशक, टैंगिंग और ओवररेटिंग पर लगाम लगाए: चौ राकेश टिकैत

    Ghaziabad
    Ghaziabad सरकार खाद की काला बाजारी व नकली कीटनाशक, टैंगिंग और ओवररेटिंग पर लगाम लगाए: चौ राकेश टिकैत

    गाजियाबाद/मुजफ्फर नगर(सच कहूं/रविंद्र सिंह)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री को पत्र लिखा । जिसमें खाद की कालाबजारी और बाजारों में बिक रहे नकली कीटनाशकों और उर्वरकों पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई । उन्होंने सीएम योगी आदित्य नाथ को लिखे पत्र में कहा कि समाचार पत्रों व अन्य माध्यमों से खाद की कालाबाजारी व नकली कीटनाशक, टैंगिंग और ओवररेटिंग की खबरें प्रदेश के बहुत से जनपदों से प्राप्त होती रहती है।

    इसी विषय को लेकर विगत माह भारतीय किसान यूनियन के द्वारा प्रदेश में धरना-प्रदर्शन किया गया था।कहा कि उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने भी इसके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए छापेमारी की, जिसमें उन्हें खुद अनुभव हुआ होगा कि धरातलीय स्थिति कितनी विकट है। नकली कीटनाशक बनाने का काम उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर चला हुआ है। कहा कि इसके विरूद्ध समय रहते सरकार के द्वारा अगर आवश्यक कदम न उठाए गए तो भविष्य में इसका परिणाम भयावह होगा, क्योंकि इनका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पर्यावरण पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस विषय की गम्भीरता को समझते हुए सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया जाए कि वह अपने-अपने जनपदों में खाद की कालाबाजारी व नकली कीटनाशक बनाने का काम उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर चला नकली कीटनाशक,ओवररेटिंग और टैगिंग करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें।