हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More

    Greater Noida Nikki murder case: ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड में चौथी गिरफ्तारी, ससुर सतवीर भाटी गिरफ्तार

    Jalandhar News
    सांकेतिक फोटो

    Greater Noida Nikki murder case: ग्रेटर नोएडा। दहेज की मांग को लेकर जलाई गई महिला निक्की हत्याकांड में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने निक्की के ससुर सतवीर भाटी को हिरासत में लिया। इससे पहले, निक्की के देवर रोहित भाटी को भी गिरफ्तार किया गया था। Greater Noida News

    रविवार को पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी और सास दया भाटी को पकड़ा था। गुरुवार रात यह मामला तब उजागर हुआ, जब फोर्टिस अस्पताल ने सूचना दी कि गंभीर रूप से झुलसी हुई महिला को भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    घटना के बाद पीड़िता के परिजन बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को विपिन और दया को गिरफ्तार किया, जबकि रोहित और सतवीर फरार थे। सोमवार को दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में विपिन को पैर में गोली भी लगी। अधिकारियों ने बताया कि उसने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर भागने का प्रयास किया था।

    बच्चे ने स्वीकार किया कि उसकी मां की हत्या उसके पिता ने ही की

    वहीं, विपिन ने अपनी सफाई में कहा कि निक्की ने खुद को आग लगाई और इस घटना से उसका व उसके परिवार का कोई संबंध नहीं है। लेकिन निक्की के छोटे बेटे ने बताया कि उसने अपने पिता और दादी को मां पर ज्वलनशील पदार्थ डालते, पीटते और फिर आग लगाते हुए देखा। बच्चे ने पत्रकारों के सामने सिर हिलाकर यह स्वीकार किया कि उसकी मां की हत्या उसके पिता ने ही की।

    निक्की की बड़ी बहन कंचन, जो रोहित की पत्नी हैं, ने भी गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि ससुराल पक्ष ने 36 लाख रुपये दहेज की मांग की थी और मांग पूरी न होने पर निक्की को प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी गई। कंचन ने यह भी दावा किया कि उसने अपनी बहन को जिंदा जलते हुए अपनी आंखों से देखा। Greater Noida News

    Bulandshahr Khurja Accident: बुलंदशहर में मची चीख पुकार, आठ लोगों की मौत ने यूपी को झकझोर दिया, मुख्…