हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home देश दिल्ली में गर...

    दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, 42 डिग्री रहेगा तापमान

    Heat Wave SACHKAHOON

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली एनसीआर में रविवार को लू (Heat Wave) चलने की संभावना जताई है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। इससे पहले शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पांच साल में सबसे गर्म दिन रहा।

    आईएमडी ने चेतावनी देते हुए कहा कि 72 साल में पहली बार दिल्ली में अप्रैल के पहले पखवाड़े में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि अप्रैल के महीने में अब तक का उच्चतम अधिकतम तापमान (Heat Wave) 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here