हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अवैध हथियार व...

    अवैध हथियार व कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

    Kairana
    Kairana अवैध हथियार व कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

    कैराना। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।
    सोमवार रात्रि एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता अंकित निवासी मोहल्ला बरखण्डी कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है।