हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में कोरोन...

    देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि

    Corona Active Cases

    नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के नये मामलों की तुलना में इसके संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या में कमी आने से सक्रिय मामलों में एक बार फिर से वृद्धि हुई है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 1215 की वृद्धि हुई है जिससे यह संख्या बढ़कर 4,40,962 हो गयी है। पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही थी लेकिन शुक्रवार को इस संख्या में 491 की वृद्धि हुई थी जबकि शनिवार काे 4047 की कमी आई थी।

    इस बीच देश में कोरोना के मामले 90.95 लाख को पार कर गये हैं लेकिन सुकून की बात है कि इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या में भी निरतंर इजाफा हो रहा है और रिकवरी दर बढ़कर 93.69 पर आ गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 45,209 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 90.95 लाख से अधिक हो गया है। इस दौरान 43,493 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 85 लाख को पार कर 85.21 लाख हो गयी है।

    यह भी पढ़े- बारामूला में सुरक्षाबलों का तलाश अभियान शुरू

    इसी अवधि में 501 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,33,227 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 4.85 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी 1.46 प्रतिशत पर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में सबसे अधिक वृद्धि महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में 1610 की वृद्धि हुई है जिसके बाद यह संख्या 80,878 हो गई है। राज्य में इस दौरान 62 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46,573 हो गया है, वहीं अभी तक 16.47 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।