हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश इंदिरा की पोत...

    इंदिरा की पोती हूँ, सच बोलने से नहीं डरती : प्रियंका गांधी

    India in UNGA
    India in UNGA: यूएन में भारत ने बनाई दूरी, प्रियंका गांधी ने इस पर कह दी बड़ी बात...

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पोती है और सच बोलने से कभी डरती नहीं है, इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार को फिजूल की धमकियां देकर उन्हें डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट किया कि जनता के एक सेवक के रूप में मेरा कर्तव्य उत्तर प्रदेश की जनता के प्रति है और वह कर्तव्य सच्चाई को उनके सामने रखने का है। किसी सरकारी प्रॉपगैंडा को आगे रखना नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार अपने अन्य विभागों द्वारा मुझे फिजूल की धमकियाँ देकर अपना समय व्यर्थ कर रही है…जो भी कार्यवाही करना चाहते हैं, बेशक करें।’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव ने कहा कि मैं सच्चाई सामने रखती रहूँगी। मैं इंदिरा गांधी की पोती हूँ, कुछ विपक्ष के नेताओं की तरह भाजपा की अघोषित प्रवक्ता नहीं।’

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।