हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    टाइफून के कारण जापान एयरलाइंस की 1929 उड़ानें रद्द

    Typhoon

    टोक्यो (एजेंसी)। जापान में ताइफून हगिबीस तूफान के मद्देनजर जापान हवाई कंपनी ने 1929 अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द की। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को बताया कि जापान एयरलाइंस कॉरपोरेशन (जेएएल), ऑल निप्पोन एयरवेज (एएनए) और पीच एविएशन ने 262 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द की जबकि जेएएल और एएनए ने 1667 घरेलू उड़ानें रद्द की हैं।

    उल्लेखनीय है कि हगिबीस तूफान शनिवार को ग्रेटर टोक्यो सहित प्रशांत तट से टकरा सकता है। जापान की राजधानी टोक्यो में फिलहाल तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीबा और, कनागवा और टोक्यो में करीब 45000 लोगों को टाइफून तूफान के कारण बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। मचीदा में 10000 लोग बिजली कटौती से परेशान हैं जबकि कनागवा में खराब मौसम के चलते 23000 लोग प्रभावित हुए हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।