हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home रंगमंच कंगना ने &#82...

    कंगना ने ‘धाकड़’ की फोटो शेयर की

    मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म ‘धाकड़’ से अपने दो स्टिल फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। कंगना रनौत अक्सर फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने कॉमेंट्स के कारण सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर सुपर ऐक्टिव रहने वाली कंगना ने अब अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ से अपने दो स्टिल फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में कंगना हाथ में राइफल लिए एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं।

    कंगना इस फिल्म में एजेंट अग्नि के किरदार में हैं। कंगना ने अपनी ये दोनों फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘वे उसे अग्नि बोलते हैं…एक बहादुर धाकड़, मैं कहती हूं कि यह मेरा मौत की देवी भैरवी के रूप में चित्रण है। फिल्म ‘धाकड़’ में कंगना रनौत के साथ नेगेटिव रोल में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल एक अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा कंगना ‘तेजस’ में भी काम कर रही है। इस फिल्म में वह भारतीय वायु सेना की एक फाइटर पायलट के किरदार में नजर आएंगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।