हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा धारा 370 को ह...

    धारा 370 को हटाने से लेकर श्रीराम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक विरोधी कानून जैसे निर्णय भाजपा सरकार के मजबूत इरादों का उदाहरण हैं – कंवरपाल गुर्जर

    Yamunanagar News
    Chhachhrauli News: धारा 370 को हटाने से लेकर श्रीराम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक विरोधी कानून जैसे निर्णय भाजपा सरकार के मजबूत इरादों का उदाहरण हैं - कंवरपाल गुर्जर

    छछरौली (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Chhachhrauli News: जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने क्षेत्र के गांव सिंहपुरा, शेरपुर, बलौली, ऊर्जनी, चुहडपुर खुर्द, डमोली, तारुवाला, बरौली माजरा, रायपुर आदि में जनसंपर्क किया, जनसम्पर्क कार्यक्रमों में सैंकड़ों ग्रामीणों ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में आस्था जताते हुए भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जगाधरी, छछरौली, खदरी, कोट, प्रताप नगर में सरकारी अस्पतालों का नवीनीकरण करने का काम किया है और उनमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई है जिससे लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है। Yamunanagar News

    युवाओं में शिक्षा कौशल बढ़ाने के लिए छछरौली व प्रताप नगर में नई आईटीआई, प्रताप नगर में नया सरकारी कॉलेज व छछरौली स्थित सरकारी कॉलेज में नई बिल्डिंग का निर्माण करवाया गया है जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को फायदा मिल रहा है। छछरौली को उपमंडल का दर्जा दिया गया है जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को अपना काम कार्य करने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा उनके रोजमर्रा के कार्य छछरौली में ही हो सकेंगें। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए ग्रांटें अनुदान वितरित की गई है जिससे गांवों में गली निर्माण ,नाली निर्माण, चौपाल निर्माण, आंगनबाड़ी आदि बनाने के यह सभी कार्य बीजेपी सरकार ने करवाए हैं। Yamunanagar News

    बुजुर्ग नागरिकों को 3000 रुपए प्रति माह बुढ़ापा पेंशन देने का काम हरियाणा भाजपा सरकार ने किया है जोकि पूरे भारत देश में सबसे अधिक है,जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि धारा 370 को हटाने से लेकर श्रीराम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक विरोधी कानून जैसे निर्णय भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत इरादों का उदाहरण हैं, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र की जनता का उत्साह व उमंग बता रहा है कि जगाधरी शहर में लगातार तीसरी बार आप सभी के आशीर्वाद से कमल खिलेगा व हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार लगातार तीसरी बार बनेगी। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– जाखल रतिया रोड़ में गांव तलवाड़ी की निकासी का गंदा पानी जमा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here