आईआईटी खड़गपुर फेस्ट क्षितिज: KTJ-2022 नई ऊर्जा के साथ आपके बीच, पंजीकरण नि:शुल्क

KTJ 2022

खड़गपुर (सच कहूँ न्यूज)। क्षितिज या केटीजे, (KTJ 2022) आईआईटी खड़गपुर (Kshitij, IIT Kharagpur) की तरफ से वार्षिक तौर पर आयोजित किया जाने वाला तकनीकी-प्रबंधन उत्सव है। एशिया स्तर पर सबसे बड़ा यह उत्सव वर्ष 2004 से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी वैज्ञानिक और प्रबंधकीय निपुणता का प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत में छात्रों को एकत्रित करता रहा है।

क्षितिज इवेंट इंचार्ज ने मीडिया से वार्ता में कहा कि उत्सव की शुरूआत क्षेत्रीय कार्यक्रमों से करते हुए कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, जिनमें-कास्केड, प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा लेक्चर, टेक-शिखर सम्मेलन, कार्यशालाएं, विभिन्न प्रतियोगिताएं, औद्योगिक टूर, मेगा शो आदि शामिल शामिल हैं। इस प्रकार हम अपने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए समाज में महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

वार्षिक स्तर पर लगभग 12 मिलियन क्लिक के साथ क्षितिज की आधिकारिक वेबसाइट छात्रों द्वारा संचालित अपने आप में सबसे बड़ी वेबसाइट है। यह परिणाम हमारे द्वारा किए जा रहे किए जा रहे कार्यों का प्रमाण है। इवेंट इंचार्ज ने आगे कहा क्षितिज (उत्सव) को प्रौद्योगिकी और उद्यमिता क्षेत्र के दिग्गजों की कार्यशालाओं, तकनीकी प्रदर्शनियों और अतिथि व्याख्यान जैसे कार्यक्रमों की आकाशगंगा के रूप में जाना जाता है।

प्रौद्योगिकी से लेकर प्रबंधन जैसे कार्यक्रम छात्रों को अपने तकनीकी ज्ञान को लागू करने से लेकर संभावित निवेशकों के सामने अपने विचारों को प्रस्तुत करने जैसा कुछ अनोखा करने का मौका देता है। महामारी को ध्यान रख इस वर्ष भी, क्षितिज ‘केटीजे 2022’ का 19वां संस्करण, आॅनलाइन आयोजित किया जा रहा है। आगे बताया हमने इसे रोमांचक प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों, अतिथि व्याख्यानों, प्रदर्शनियों तथा ओर भी बहुत कुछ के साथ प्लान किया है।

पंजीकरण पूरी तरह से नि:शुल्क है। अब आप भी अपने घर बैठे ही भारत के अग्रणी कॉलेज उत्सवों में से एक का हिस्सा बन सकते हैं। इस बार क्षितिज 21-23 जनवरी, 2022 के मध्य आयोजित किया जा रहा है। तकनीक के इस युग में सीखने के रास्ते में कोई महामारी नहीं आ सकती। क्षितिज मासिक आधार पर असंख्य आॅनलाइन कार्यक्रम आयोजित करेगा3, ताकि छात्र समुदाय कुछ नया सीख कर आगे बढ़ सकें।

प्रसिद्ध विशेषज्ञों और पेशेवरों द्वारा इंटरएक्टिव और सूचनात्मक कार्यशालायें छात्रों को अमूल्य अनुभव और विशेषज्ञता प्रदान करेंगी। इन कार्यशालाओं को आॅनलाइन आयोजित करने से छात्रों और पेशेवरों के लिए एक दूसरे के साथ बातचीत करना काफी आसान हो जाएगा। कार्यशाला मासिक आधार पर आयोजित की जाएगी। यह बताना महत्वपूर्ण है कि राष्टÑीय समाचार पत्र सच कहूँ इस उत्सव में मीडिया पार्टनर है।

पिछले संस्करणों की कुछ झलकियाँ | KTJ 2022

इंचार्ज ने पिछले वर्ष आॅनलाइन आयोजित क्षितिज को उम्मीदों से बेहतर बताते हुए कहा कि अंतिम वर्ष इसमें प्रतीक गांधी और यज्ञस्वामी सुंदर राजन जैसी प्रसिद्ध हस्तियों के व्याख्यान, मेगा शो, टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा कार्यशालाएं, अंतर्राष्ट्रीय मानक रोबोटिक प्रदर्शनी और छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और नए अनुभव प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

प्रसिद्ध हस्तियों जैसे कि राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट- दीपा कर्मकर, नितेश तिवारी-फिल्म निदेशक, अश्विनी अय्यर तिवारी-फिल्म निदेशक आदि ने अपने विचार छात्रों से साँझा किये। उत्सव दौरान कुल 65,000 लोगों ने भागीदारी की तथा कुल 45 लाख की पुरस्कार राशि बांटी गई।

औद्योगिक यात्रा 2020-21 : टाटा परियोजना | KTJ 2022

KTJ 2022

पहली बार, महामारी के कारण क्षितिज 2021 ने वर्चुअल (आॅनलाइन) प्रदर्शनियों का आयोजन किया। आयरन मैन और स्टार वार्स जैसी फिल्में देखकर, इंसान फ्लोटिंग, एनिमेटेड उत्पाद बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं, जिनके साथ आप वास्तव में होलोग्राम के रूप में इंटरैक्ट कर सकते हैं। इवेंट इंचार्ज ने बताया कि क्षितिज में हमने पूरे जोश के साथ 3 डी होलोग्राम तकनीक का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रदर्शनियों में बायोनिक बर्ड, ब्रेन कंप्यूटिंग इंटरफेस, सिरेना टेक्नोलॉजीज शामिल थीं। इस प्रकार से पूर्व वर्ष आयोजित क्षितिजबहुत सी यादगार क्षणों से भरा हुआ था, उनमें से स्टैंड-अपनाइट भी एक थी। जिसमें शीर्ष स्तर के कॉमेडियन सुमित आनंद और कुमार वरुण ने अपनी व्यंग्यात्मकता से सभी को खूब प्रफुल्लित किया। इस प्रकार से यह यादगार क्षण दर्शकों के दिल की गहराई तक जुड़े गए।

औद्योगिक यात्रा 2020-21 : टाटा परियोजना | KTJ 2022

मुंबई के प्रतिष्ठित ट्रांस हार्बर लिंक प्रोजेक्ट (एमटीएचएल), जो 22 कि.मी. लंबी समुद्री पुल परियोजना है तथा मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ती है। टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने छात्रों को वर्चुअल टूर के माध्यम से एमटीएचएलपरियोजना में निर्माण गतिविधियों जैसे कि प्रमुख इंजीनियरिंग सुविधाओं, परियोजना कार्यान्वयन पद्धति, निर्माण पद्धति, परियोजना से संबंधित नवीन सोच और इंजीनियरिंग कार्य के हर पक्ष जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं रूबरू करवाया।

यहां यह बताना जरूरी है कि हिन्दी व पंजाबी भाषा में प्रकाशित होने वाला राष्ट्रीय समाचार पत्र सच कहूँ इस इवेंट (KTJ-2022) में मीडिया पार्टनर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।