हमसे जुड़े

Follow us

20.4 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य पंजाब चौधरी के निधन...

    चौधरी के निधन पर भगवंत और अमरिंदर सहित सभी दलों के नेताओं ने जताया गहरा दुख

    Bhagwant Mann

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है। वह 76 वर्ष के थे। ज्ञातव्य है कि पिछले दो दिन से मौसम खराब होने और सर्द हवाओं के कारण मौसम ठंडा बना हुआ था और श्री सिंह आज तड़के ह्यभारत जोड़ो यात्राह्ण में शिरकत कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। निधन के कारण यात्रा स्थगित कर दी गई है। यात्रा बीच में छोड़ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अस्पताल पहुंचे थे।

    चौधरी के निधन से आहत

    गांधी ने कहा कि वह चौधरी के निधन से आहत हैं। वह जमीन से जुड़े नेता थे और पार्टी के सच्चे सिपाही के तौर पर उन्होंने पार्टी की सेवा की। कांगेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग ने इस घटना पर शोक जताया है। अकाली दल, भाजपा के नेता सुनील जाखड़ और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी श्री सिंह के निधन पर दुख जताया है। कैप्टन सिंह ने कहा कि वह उनके साथ कांग्रेस में लंबे समय तक रहे। वह बहुत लोकप्रिय नेता थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here