हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हाईस्कूल व इण...

    हाईस्कूल व इण्टर के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

    Kairana News
    Kairana News: हाईस्कूल व इण्टर के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: सोमवार को कस्बे के लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व छात्र परिषद शामली द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2024 में सर्वोच्च तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव मुख्य अतिथि तथा जिला शासकीय अधिवक्ता(अपराध) संजय चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। Kairana News

    एसडीएम ने परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं ज्ञापित की। साथ ही, निरन्तर मेहनत और कड़े परिश्रम के बल पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र कुमार, सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट, जयपाल कश्यप एडवोकेट, रूपेश कपूर, मानव गुप्ता, मोहनलाल आर्य समेत विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– सीओ कार्यालय पर पहुंचे कण्डेला के ग्रामीण, कार्यवाही की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here