हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राहुल के समर्...

    राहुल के समर्थन में मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा

    Milind Deora resigns in support of Rahul
    • राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने के कयास

    • भाजपा ने कसा तंज-आखिर क्या संदेश देना चाहते हैं

    मुंबई (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अब मुंबई पार्टी अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही देवड़ा ने सूबे में आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को नेतृत्व देने के लिए तीन सदस्यीय पैनल गठित करने का भी प्रस्ताव रखा है। हालांकि माना जा रहा है कि देवड़ा को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

    इससे पहले राहुल गांधी ने पिछले दिनों काफी मान-मनौव्वल के बाद भी पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा को कांग्रेस ने अंतरिम अध्यक्ष बनाया था। हालांकि कांग्रेस के भीतर से ही पार्टी अध्यक्ष पद पर किसी युवा चेहरे को लाने की वकालत की गई। मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर महाराष्ट्र बीजेपी ने इशारों-इशारों में तंज कसा है। पार्टी नेता शायना एनसी ने कहा, ‘यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है और वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं। महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस में बड़े नेता अपने पद छोड़ रहे हैं। पृथ्वीराज चव्हाण पहले ही महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ चुके हैं और अब मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। आखिर वह जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं?’

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।