हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश मोदी ने वायुस...

    मोदी ने वायुसेना दिवस के मौके पर सेना के जवानों को दी बधाई

    Narendra Modi

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वायुसेना दिवस पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि यह न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। आज 88 वां वायुसेना दिवस है। मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा,” एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।