देश में एक दिन में कोरोना के 43 हजार से ज्यादा नए मामले

Coronavirus

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में हुई बड़ी वृद्धि के बीच 43 हजार से अधिक नये मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच मंगलवार को 36 लाख 05 हजार 998 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 36 करोड़ 13 लाख 23 हजार 548 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,733 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ छह लाख 63 हजार 635 हो गया है।

इस दौरान 47 हजार 240 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 97 लाख 99 हजार 534 हो गयी है। सक्रिय मामले 4437 कम होकर चार लाख 59 हजार 920 रह गये हैं। इसी अवधि में 930 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख चार हजार 211 हो गया है।

यह भी पढ़े – जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

महाराष्ट्र में सक्रिय मामले घटे

देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.50 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.18 फीसदी और मृत्यु दर 1.32 हो गई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 2525 घटने के बाद यह संख्या 117536 रह गयी है। इसी दौरान राज्य में 10548 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5872268 हो गयी है जबकि 395 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 123531 हो गया है।

कोरोना अपडेट राज्य

केरल: इस दौरान सक्रिय मामले 3480 बढ़कर 104577 हो गए हैं तथा 10751 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2877557 हो गई है जबकि 142 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 13960 हो गयी है।

कर्नाटक: कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 1980 कम होकर 40039 रह गए हैं। वहीं 92 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 35526 हो गया है। राज्य में अब तक 2784030 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु : सक्रिय मामलों की संख्या 449 घटकर 34477 रह गयी है तथा 73 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 33132 हो गयी है। वहीं 2435872 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

आंध्र प्रदेश : सक्रिय मामले 33230 रह गए हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 1861937 हो गयी है जबकि 12898 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

पश्चिम बंगाल : कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 675 घटकर 17275 रह गए हैं और इस महामारी के संक्रमण से कुल 17834 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 1472132 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

तेलंगाना : सक्रिय मामले 249 घटकर 11455 रह गए हैं, जबकि अब तक 3703 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 613124 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

छत्तीसगढ़ : कोरोना के सक्रिय मामले 216 घटकर 5004 हो गए हैं। वहीं 977893 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं जबकि एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 13462 हो गई है।

पंजाब : सक्रिय मामले 103 घटकर 2015 रह गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 578590 हो गयी है जबकि 16131 मरीजों की जान जा चुकी है।

गुजरात : सक्रिय मामले 140 घटकर 2193 रह गए हैं तथा अब तक 10072 लोगों की मौत हुई है, वहीं 811699 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।