लकड़ी गोदाम में जिंदा जल गए 11 लोग

Published On

सिकंदराबाद। तेलंगाना के सिकंदराबाद के भोईगुड़ा में एक लकड़ी के गोदाम में तड़के तीन बजे भीषण आग लगने से 11 लोगों जिंदा जल गए। गांधी नगर एसएचओ मोहन राव ने बताया कि जिस समय गोदाम में आग लगी, उसमें 12 लोग मौजूद थे, जिसमें से एक व्यक्ति बच गया। आग बुझाने के लिए डीआरएफ मौके पर पहुंची। हम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि घटना के पीछे शार्ट सर्किट कारण हो सकता है। पुलिस और दमकल अधिकारियों ने बताया कि सभी मृतक बिहार के प्रवासी श्रमिक हैं और वे इमारत की पहली मंजिल पर पाए गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में 11 लोग जलकर राख हो गए। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दमकल नियंत्रण कक्ष को तड़के करीब तीन बजे फोन आया और घटना की सूचना मिली। इसके बाद करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है हादसे में मारे गए लोग गोदाम के अंदर सो रहे थे। भीषण आग के बाद गोदाम की एक दीवार गिर गई थी, जिससे अंदर के लोग गोदाम से बाहर नहीं निकल पाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts