कानपुर हिंसा मामले में 36 गिरफ्तार, 1000 अज्ञात पर केस दर्ज

Published On

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बेकनगंज हिंसा मामले में अब तक 3 एफआईआर दर्ज हुई हैं, जिनमें से दो पुलिस ने दर्ज की हैं। एक यतीमखाना के पास स्थित चंदेश्वर हाते में रहने वाले लोगों ने दर्ज करवाई है। क्षेत्र में तनाव के चलते रात 2 बजे यतीमखाना की सड़क पर पुलिस कमिश्नर और डीएम ने फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही दबिश देकर संदिग्ध उपद्रवियों को हिरासत में लिया।

पुलिस कमिश्नर विजय मीणा के अनुसार 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा जो फोटो और वीडियो मिला है उसके द्वारा उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। हिंसा भड़काने को लेकर 40 नामजद और 1000 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस हिंसा में शामिल लोगों की संपत्तियों को बुल्डोजर से तोड़ा सकता है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर देर रात बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में ये आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि 3 जून को बेकनगंज क्षेत्र के यतीमखाना बाजार में जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोगों ने घंटो उपद्रव किया। इस दौरान पथराव, तोड़फोड़ करते हुए दुकानों को लूट लिया गया। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। दंगे के दौरान यहां से करीब 50 किमी दूर कानपुर देहात के परौंख गांव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मौजूद थे। साथ में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts