Bokaro: युवक को धारदार हथियार से काटा, मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Published On

Jharkhand Crime: बोकारो, झारखंड। बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी गांव के पास स्थित बिरोह टांड़ जंगल में मंगलवार देर रात एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विपुल मिश्र के रूप में हुई है, जो पिछरी गांव के मिश्रा टोला निवासी गुलचंद कुमार मिश्र का पुत्र था। Bokaro News

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता में भीषण अग्निकांड, धुएं में धूं-धूं कर घुटी ज़िंदगियाँ, कई मरे

विपुल की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। बुधवार सुबह घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने जैनामोड़-फुसरो राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग पर अड़ गए। परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग 7 बजे विपुल को उसके एक मित्र का फोन आया, जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात्रि लगभग 11 बजे, कुछ ग्रामीणों को बिरोह टांड़ जंगल में उसका शव मिला। पुलिस को सूचना दी गई और शव को तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।

जांच की स्थिति | Bokaro News

पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि संदेह के आधार पर पिछरी गांव निवासी राज साव को हिरासत में लिया गया है। मृतक के परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर संदेह जताया है, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की सहायता से घटनास्थल की जांच कर रही है, जहां से शराब की बोतलें और अन्य वस्तुएं बरामद की गई हैं।

जनाक्रोश और प्रशासन पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछरी गांव में पहले भी हत्याओं की घटनाएं हो चुकी हैं, परंतु अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। दोपहर 1:30 बजे तक जाम जारी था, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। Bokaro News

Jumped Deposit Scam: अनजान खाते से राशि प्राप्त होने पर हो जाएं सावधान, हड़बड़ाहट में ना उठाएं कोई कदम

About The Author

Related Posts