Cleanliness Drive: डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने इटली में चलाया सफाई अभियान
सेवादारों ने चमकाई कोरी शहर की धरती
Italy Cleanliness Drive: रोम (इटली), 20 नवंबर (सच कहूँ न्यूज)। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने इटली के कोरी शहर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सेवादारों ने सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों से कचरा हटाकर आसपास के इलाकों को साफ किया। उनके इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। यह सफाई अभियान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी की ओर से आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सेवादारों और स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।
सेवादारों ने पूरे उत्साह के साथ सफाई की और लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। उनके निस्वार्थ सेवा भाव को देखकर स्थानीय इटली निवासियों ने खुशी जताई और उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार नरेंद्र इन्सां ने बताया कि गुरुजी की शिक्षाओं से प्रेरित होकर श्रद्धालु दुनिया के अलग-अलग देशों में 176 मानवता भलाई के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण को स्वच्छ रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सेवादार भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य जारी रखेंगे। इस अभियान के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
Comments