दिल्ली में सीएनजी 40 पैसे महंगा

Published On

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली में दाम बढ़ा दिये | Compressed Natural Gas

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अधिकतम गैस की आपूर्ति करने वाले संयुक्त उपक्रम इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने राष्ट्रीय राजधानी में तरलीकृ़त प्राकृतिक गैस (Compressed Natural Gas) के दाम 40 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़ा दिये हैं। गेल (इंडिया), बीपीसीएल और दिल्ली सरकार के संयुक्त उपक्रम आईजीएल द्वारा शनिवार रात 12 बजे के बाद से दिल्ली और रेवाड़ी में सीएनजी 40 पैसे महंगा होकर क्रमश: 44.70 रुपये और 54.45 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमतें 45 पैसे प्रति किलोग्राम घटी हैं। इन जगहों पर सीएनजी 50.80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

 

About The Author

Related Posts