15 साल दिल्ली के मंत्री रहे कांग्रेस नेता अशोक वालिया का कोरोना से निधन

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वालिया का कोरोना से संक्रमित होने के कारण गुरुवार को निधन हो गया। प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि डॉ. वालिया कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उसके बाद उन्हें यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वीरवार सुबह उनका निधन हो गया। डॉक्टर वालिया दिल्ली सरकार में लगातार 15 साल तक मंत्री रहे और तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अत्यंत विश्वासपात्र थे। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। पेशे से चिकित्सक डॉ. वालिया चार बार दिल्ली विधानसभा के सदस्य रहे। उन्होंने वर्ष 1993 में राजनीति में प्रवेश किया और दिल्ली सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्त मंत्रालय जैसे अहम् पदों पर काम किया।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts