कोविड टीकाकरण : देश में 127.93 करोड़ टीके लगे

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पिछले 24 घंटे के दौरान 24 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 127.93 करोड़ से अधिक हो गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 24 लाख 55 हजार 911 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 127 करोड़ 93 लाख नौ हजार 669 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 8306 नए मामले सामने आए हैं।

देश में अभी 98 हजार 416 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.28 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 8834 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। अभी तक तीन करोड़ 40 लाख 69 हजार 608 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.35 प्रतिशत है। देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल आठ लाख 86 हजार 263 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 64 करोड़ 82 लाख 59 हजार 67 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts