शिक्षा और रोजगार
हिमाचल प्रदेश की विशाल नामचर्चा नालागढ़ में कल, साध-संगत में भारी उत्साह
नामचर्चा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण, साध-संगत में भारी उत्साह
- पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से मानवता भलाई कार्यों को दी जाएगी रफ्तार
नालागढ़(हिमाचल प्रदेश)। डेरा सच्चा सौदा की हिमाचल प्रदेश की साध-संगत 5 जून रविवार को एक बार फिर नालागढ़ की धरा पर विशाल नामचर्चा का आयोजन कर राम-नाम का गुणगान करेगी। इस अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए मानवता भलाई के 139 कार्यों को नई रफ्तार दी जाएगी। नामचर्चा को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
सुबह 11 से एक बजे तक सीनियर सैकेंडरी स्कूल राजपुरा प्ले ग्राउंड, रोपड़ रोड, नालागढ़, जिला सोलन में नामचर्चा होगी। जिम्मेवारों ने बताया कि नामचर्चा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नामचर्चा के लिए जहां विशाल पंडाल बनाया गया है। वहीं भारी तादाद में आने वाली साध-संगत की सुविधा के मद्देनजर लंगर, भोजन और चिकित्सा सुविधा इत्यादि के इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले धर्मशाला, चचियां नगरी और सोलन में हुई नामचर्चाओं में भी भारी तादाद में साध-संगत उमड़ी थी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।