दिल्ली में बाढ़! सड़कों पर आया पानी, मचा हाहाकार, इन रास्तों पर भूलकर ना जाना

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Flood Alert in Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ने की वजह से नदी के आसपास की सड़कों पर पानी आ गया है। केजरीवाल ने ट्विट कर कहा ‘यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46 मीटर पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें।

आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें | Flood Alert in Delhi

उन्होंने कहा, ‘जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को हटा रहे हैं। वहाँ रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे जरूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने यमुना में बढ़े जलस्तर के मद्देनजर अधिकारियों के साथ कल आपात बैठक के बाद पत्रकारों से कहा था कि यमुना में जलस्तर बढ़ता जा रहा है और दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:– पैदल जा रहे व्यक्ति से टकराया बाइक, दोनों घायल

दिल्ली में यमुना का खतरनाक स्तर 205.33 मीटर है जबकि इस वक्त दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार करके 207.71 मीटर पर पहुंच गया है। इससे पहले 1978 में यमुना का अधिकतम जल स्तर 207.49 मीटर पहुंचा था, उस समय दिल्ली में बाढ़ आई थी। दिल्ली का 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है और यमुना का जल स्तर इससे भी आगे पहुंच चुका है।

About The Author

Related Posts